पुलिस की पिटाई : शराबी युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, एक की हालत गंभीर

  पुलिस की पिटाई : शराबी युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, एक की हालत गंभीर कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शराबियों ने ड्राइवर समेत 3 पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। हमले में चालक समेत 3 सिपाही घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों सिपाहियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, डायल 112 में तैनात कॉन्स्टेबल राजेंद्र पटेल जयराम कंवर, चालक इश कुमार पटेल और सुरेंद्र कोली की ड्यूटी रविवार रात मडई मेला में लगी थी।

मड़ई में लगी थी ड्यूटी

मड़ई में कुछ युवक शराब के नशे में हुल्लड़ मचाने लगे। जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे युवक आक्रोशित हो गए और विवाद शुरू हो गया। युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच अन्य युवक भी पहुंचे और पत्थर से हमला कर दिया। ईश कुमार की हालत गंभीर पुलिसकर्मी हमले से बचने की कोशिश की लेकिन युवकों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। हमले में चालक ईश कुमार पटेल, कांस्टेबल राजेंद्र पटेल, कांस्टेबल जयराम कुमार घायल हो गए। इनमें ईश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर पर चोट लगी है।

भागकर बचाई जान

मौके से किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई इसके बाद कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए हैं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun