धान खरीदी टोकन के लिए मारामारी : किसानों में भगदड़, 17 महिलाओं को कुचला, 3 की हालत गंभीर

धान खरीदी टोकन के लिए मारामारी : किसानों में भगदड़, 17 महिलाओं को कुचला, 3 की हालत गंभीर बालोद। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी लेकिन इससे पहले आज किसानों को टोकन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। टोकन के जरिये ही धान की खरीदी होगी। खरीदी केंद्रों में टोकन लेने भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में भगदड़ मच जा रही है। बालोद जिले में बड़ी घटना हो गई हैं। टोकन खरीदने के लिए पहुंची 17 महिलाओं को भीड़ ने पैरों तले कुचल दिया। इस दौरान बुजुर्गों को भी चोट आई हैं। यह घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र की है।

धान खरीदी टोकन तीन बार ही मिलेगा 

गौरतलब है कि इस बार धान बेचने के लिए किसानों को पूरे सीजन 5 के बदले केवल तीन बार ही टोकन दिया जाएगा। ऐसे में किसान अभी से टोकन के लिए भारी संख्या में धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। टोकन को लेकर इस जद्दोजहद में भगदड़ मच गई। एक ऐसी ही घटना पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद्र से आई है। जहां महिलाओं को पैरों तले रौंद दिया गया।

तीन की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, 17 महिलाओं को भीड़ ने कुचल दिया। इसमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। कई बुजुर्गों को भी चोटें आई हैं।

सोसाइटी प्रबंधन की लापरवाही

बताया जा रहा है कि सोसाइटी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। प्रबंधन ने एक साथ चार गांव के ग्रामीणों को टोकन लेने बुलाया था। गेट खुलते ही भगदड़ मच गई।

जिला प्रशासन गंभीर नहीं

आरोप हैं कि जिला प्रशासन धान खरीदी के लिए गंभीर नहीं हैं। किसानों को धान खरीदी से पहले परेशानी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाएं तो कल लेने के लिए पहुंचे थे। जब गेट खुला तो भीड़ ने महिलाओं को कुचल दिया। यह लापरवाही जिला प्रशासन और धान खरीदी केंद्रों की है, जो किसानों को टोकन देने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

50 प्रतिशत बारदाना

बता दें कि इस बार सीमांत किसानों का धान पहले खरीदा जा रहा है। किसानों को 50% बारदाना लाने के लिए कहा जा रहा है। वही धान की नमी को भी देखा जाएगा। किसानों को बारदाना लाने के बदले इस साल 18 रुपये देने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun