रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजना योजना के अंतर्गत 309 करोड़ 8 लाख रूपए की कुकिंग कास्ट और रसोईया मानदेय की राशि संबंधित विकासखण्डों को जारी कर दी है। इसमें 145 दिन के कुकिंग कास्ट और 6 माह का रसोईया मानदेय जारी किया गया है। बता दें कि रसोइयों को जून के बाद से मानदेय नहीं मिला है। दीपावली के पहले भी रसोइयों ने अपने-अपने ब्लॉक के बीईओ से लेकर डीईओ तक बात पहुंचाई पर बात नहीं बनी। नवरात्रि और दीपावली जैसा त्योहार बिना मानदेय के ही खाली हाथ निकल गया। कइयों ने काम छोड़ दिया। मध्यान्ह भोजन योजना, इन जिलों को जारी राशि
  • कवर्धा जिले को 9 करोड़ 67 लाख 60 हजार रूपए।
  • कांकेर जिले को 9 करोड़ 78 लाख 30 हजार
  • कोण्डागांव जिले को 9 करोड़ 74 लाख 30 हजार 
  • कोरबा जिले को 13 करोड़ 68 लाख 50 हजार।
  • कोरिया जिले को 7 करोड़ 18 लाख 40 हजार 
  • गरियाबंद जिले को 8 करोड़ 36 लाख 90 हजार 
  • गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही जिले को 3 करोड़ 24 लाख 90 हजार 
  • जशपुर जिले को 11 करोड़ 46 लाख 90 हजार
  • जांजगीर चांपा जिले को 11 करोड़ 48 लाख 30 हजार।
  • शिक्षा जिला सक्ती को 8 करोड़ 17 लाख 80 हजार 
  • दंतेवाड़ा जिले को 3 करोड़ 14 लाख 30 हजार।
  • दुर्ग जिले को10 करोड़ 22 लाख 50 हजार।
  • धमतरी जिले को 8 करोड़ 95 लाख 60 हजार।
  • नारायणपुर जिले को 2 करोड़ 39 लाख।
  • बेमेतरा जिले को 12 करोड़ 12 लाख 20 हजार।
  • बलरामपुर जिले को 13 करोड़ 31 लाख 60 हजार 
  • बलौदाबाजार जिले को 20 करोड़ 23 लाख 70 हजार।
  • बस्तर जिले को 12 करोड़ 72 लाख 30 हजार।
  • बालोद जिले को 7 करोड़ 59 लाख 90 हजार।
  • बिलासपुर जिले को 19 करोड़ 97 लाख।
  • बीजापुर जिले को 4 करोड़ 97 लाख 50 हजार।
  • मुंगेली जिले को 11 करोड़ 29 लाख 20 हजार।
  • महासमुंद जिले को 10 करोड़ 32 लाख 10 हजार।
  • राजनांदगांव जिले को 18 करोड़ 17 लाख।
  • रायगढ़ जिले को 16 करोड़ 94 लाख 10 हजार।
  • रायपुर जिले को 17 करोड़ 37 लाख 30 हजार।
  • सुकमा जिले को 3 करोड़ 84 लाख 90 हजार।
  • सरगुजा जिले को 11 करोड़ 20 लाख 60 हजार
  • सूरजपुर जिले को 11 करोड़ 27 लाख 30। हजार रूपए की राशि का आवंटन किया गया हैं।
यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun