नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आज पहली सूची नहरपुर नगर पंचायत की जारी की गई है। बाकी सूची जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
नहरपुर नगर पंचायत के 15 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की सूची जारी की गई है। इसके अलावा भानूप्रतापपुर से एक वार्ड प्रत्याशी का ऐलान किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा हो गई है। निकायों में 20 दिसंबर को मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयुक्त की घोषणा के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई हैं।
प्रदेश में बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरोदा, वैशाली नगर निगम, 5 नगर पालिका परिषद जिसमें सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, खैरागढ़ के अलावा नगर पंचायत नरहरपुर भैरमगढ़ भोपालपटनम में चुनाव होना है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में 8 लाख मतदाता भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun