धान खरीदी में हाहाकार : पीपरछेड़ी घटना की होगी जांच, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
धान खरीदी में हाहाकार : पीपरछेड़ी घटना की होगी जांच, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
रायपुर। बालोद जिले के पीपरछेड़ी सहकारी सोसायटी में हुई घटना की जांच दुर्ग के पुलिस महा निरीक्षक ओपी पाल करेंगे। दरअसल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस की थी। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस घटना के संदर्भ में अधिकारियों से जानकारी ली। और कहा कि इस घटना की जांच करे कि आखिर ऐसी परिस्थिति क्यों निर्मित हुई।
धान खरीदी के लिए टोकन लेने के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 महिला घायल हो गई थी। अब सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।
मुख्य सचिव जैन ने सभी कलेक्टर और एसपी को दी हिदायत
मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज 30 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की
मास्क पहन कर निकले
मुख्य सचिव इसके साथ ही कोविड-19 नए वेरिएंट से बचाव की आवश्यक तैयारी की भी समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलों के कलेक्टर एसपी सहित संभाग के आयुक्त और पुलिस महा निरीक्षक उपस्थित रहे। सभी को कहा कि कलेक्टर और एसपी मास्क पहनकर घर से निकले।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun