शिक्षक की मौत : ट्रक ने प्रधान पाठक समेत दो को रौंदा, एक की हालत गंभीर

शिक्षक की मौत : ट्रक ने प्रधान पाठक समेत दो को रौंदा, एक की हालत गंभीर राजनांदगांव। साइकिल में जा रहे शास्त्री स्कूल के प्रधान पाठक व एक अन्य व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर शिक्षक की मौत हो गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने चक्का जाम कर दिया।

बोरिया शासकीय स्कूल में थे पदस्थ

जानकारी के मुताबिक, घटना राजनांदगांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मंगलवार सुबह मोहला के बोरिया शासकीय स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक भाउदास कार्तिकेय किसी कार्य से अपने साथी के साथ साइकिल में निकले थे। दोनों पर्रीनाला के नाला मार्ग पर पहुंचे ही थे कि एक बेकाबू ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। और साइकिल सवार दो लोगों को रौदते हुए सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई।

शिक्षक की मौत, एक घायल

ट्रक की चपेट में आने से प्रधान पाठक की तत्काल मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल शख्स को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

वहीं आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। इसके बाद डिवाइडर में फंसे ट्रक को हटवाया। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun