नगरीय निकाय चुनाव : रिसाली, भैरमगढ़ और भोपालपटनम के BJP प्रत्याशियों की सूची जारी, देखें लिस्ट रायपुर। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों में से 36 में उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। वहीं बिरगांव नगर निगम में आखिरी बचे एक वार्ड में भी प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके साथ ही बीजापुर के भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगर पंचायतों में उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये गए। दरअसल, भाजपा ने मंगलवार को बिरगांव नगर निगम के 39 वार्डों में प्रत्याशी तय किए थे। विवाद के चलते इंदिरा गांधी वार्ड में प्रत्याशी तय नहीं हो पाया था। बुधवार को बिरगांव के इस वार्ड के लिए दोबारा बैठक हुई। उसके बाद यहां से पुरुषोत्तम देवांगन को टिकट देने की घोषणा की गई। भाजपा ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगर पंचायत के 15-15 वार्डों के लिए भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा हो गई है। निकायों में 20 दिसंबर को मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयुक्त की घोषणा के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई हैं।
प्रदेश में बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरोदा, वैशाली नगर निगम, 5 नगर पालिका परिषद जिसमें सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, खैरागढ़ के अलावा नगर पंचायत नरहरपुर भैरमगढ़ भोपालपटनम में चुनाव होना है। चुनाव प्रक्रिया में 8 लाख मतदाता भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun