शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा आंदोलन, मांगों को लेकर दी चेतावनी, जानें सरकार से क्या चाहते हैं...
शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा आंदोलन, मांगों को लेकर दी चेतावनी, जानें सरकार से क्या चाहते हैं...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। इस आंदोलन से पहले शालेय शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी दी है। अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 17 दिसंबर से जगी रैली करेंगे।
समयमान, महंगाई भत्ता की मांग
शालेय शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, समयमान महंगाई भत्ता, दिवंगत पंचायत शिक्षकों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति,cps में बड़ी हुई अंशदान, ट्रांसफर पर बैन पर कुछ लोगों का ट्रांसफर,lb संवर्ग जैसे अनुचित प्रत्यय पर रोक लगाने विभिन्न कई मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के शालेय शिक्षक हड़ताल करेंगे। सरकार इन मुद्दों पर कोई ठोस पहल होती नहीं दिख रही है। कर्मचारियों की उपेक्षा के कारण प्रदेश के समस्त शिक्षक आक्रोशित हैं।
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा से अब हमारा सब्र का बांध टूटने लगा है। हम लगातार शासन से गुहार लगा रहे हैं कि हमारी वेतन विसंगति, पदोन्नति, क्रमोन्नति, 31% महंगाई भत्ता, दिवंगत पंचायत शिक्षक के आश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति, 14 प्रतिशत cps अंशदान ट्रांसफर का बैन खोलने जैसे मांगों पर निर्णय लिया जाए।
बड़े आंदोलन के लिए मजबूर
सरकार ऐसा नहीं कर सकी है। जिसके कारण वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिसकी जवाबदारी शासन की होगी। हमारी मांगों पर सरकार 15 दिसंबर तक पूरा नहीं करती है तो प्रदेश के समस्त शिक्षक राजधानी रायपुर में 17 दिसंबर 2021 को अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यह जानकारी महासचिव धार्मिक शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने दी।
शिक्षकों से अन्याय
प्रदेश के कर्मचारी और शिक्षक अपने विरुद्ध हो रहे अन्याय और उपेक्षा से हताश हैं। उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की जाती तो या बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर होंगे। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ समस्त जिला मुख्यालय में 8 दिसंबर को कलेक्टर के समक्ष मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपेंगे। मांग पूरी न होने की दशा में 17 दिसंबर 2021 को राजधानी में प्रदेश के समस्त शिक्षक एकत्रित होकर कर्मचारी अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के समस्त राज्य जिला ब्लाक पदाधिकारियों ने अपील की है कि सभी शिक्षक कर्मचारी 17 दिसंबर को राजधानी आने के लिए अपनी तैयारी कर ले।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun