कोरोना से सावधान : भारत में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट, इस राज्य में 2 की पुष्टि...

कोरोना से सावधान : भारत में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट, इस राज्य में 2 की पुष्टि... नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दहशत मचा दी है। अब भारत में भी ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले कर्नाटक मे मिले हैं। इनमें एक संक्रमित की उम्र (66) और दूसरे की (46) साल है। उनके सभी संपर्कों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है।

हालात पर सरकार की नजर

दोनों पॉजिटिव की रिपोर्ट बुधवार को देर रात मिली है। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमें डर या भय का माहौल नहीं बनाना है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन को अपनाना है। सरकार हालत पर नजर बनाए हुए है। 

घबराने की जरूरत नहीं

आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के इंसाकॉग (INSACOG) कंसोर्टियम के जीनोम सीक्वेसिंग के जरिए कर्नाटक में अब तक ओमिक्रॉन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। कोविड सम्मत व्यवहार की आवश्यकता है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके पांच गुना और संक्रामक होने की आशंका है। 

आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी 

लव अग्रवाल ने कहा कि जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को भारत आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। यदि कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनका इलाज प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। यदि संक्रमित नहीं पाए गए तो 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का पालन करेंगे।  यूरोप में ज्यादा अधिक मरीज उन्होंने कहा कि दुनिया भर में समग्र रूप से देखे जा रहे मामलों में सबसे अधिक वृद्धि यूरोप में हुई है। यहां पिछले एक सप्ताह में दुनिया के 70 फीसदी मामले सामने आए हैं। 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यूरोपीय क्षेत्र में लगभग 2.75 लाख नए मामले और 31,000 से अधिक मौतें दर्ज की गईं।  इसकी तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र जिसमें भारत और 11 अन्य देश शामिल हैं, वहां पिछले एक सप्ताह में केवल 1.2 लाख मामले दर्ज किए गए। दुनिया के कुल मामलों का केवल 3.1 फीसदी है। दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun