IND vs NZ 2nd Test : रहाणे, जडेजा और ईशांत दूसरे टेस्ट से आउट, बीसीसीआई ने बताई ये वजह

IND vs NZ 2nd Test : रहाणे, जडेजा और ईशांत दूसरे टेस्ट से आउट, बीसीसीआई ने बताई ये वजह स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd Test) के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के 3 अहम खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन भी कोहनी में चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर टॉम लाथम टीम की कप्तानी की बागडोर संभालेंगे।

चोट की वजह से बाहर- बीसीसीआई

सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी संभालने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टीम से बाहर हो गए हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और पेसर ईशांत शर्मा भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने बताया कि चोट की वजह से तीनों खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।   बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया कि अजिंक्य रहाणे  के अलावा ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा  भी चोटिल हैं।  

मेडिकल टीम की नजर चोट पर

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन अपने बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट खा बैठे। इसी के कारण वह मुंबई में दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रखेगी।

जडेजा के दाहिने हाथ में चोट

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को कानपुर टेस्ट के दौरान दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनके कंधे में सूजन है, उन्हें आराम की सलाह दी गई है। अजिंक्य रहाणे कानपुर में पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन फील्डिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में मामूली खिंचाव से जूझ रहे थे। चूंकि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें मुंबई में दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उनकी प्रगति पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम कड़ी नजर रखेगी।

कप्तान विराट कोहली की वापसी

इस मुकाबले से कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम इंडिया में वापसी हुई। जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप के बाद से आराम दिया गया था। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। क्योंकि बारिश के चलते पिच को थोड़ा नुकसान हुआ है। दोनों टीमें- भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा।   न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, टिम साउदी, नील वैगनर, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले, अयाज पटेल, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र। यह भी पढ़ें- शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा आंदोलन, मांगों को लेकर दी चेतावनी, जानें सरकार से क्या चाहते हैं… 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी जवाद चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी, कई ट्रेन बंद, मौसम वैज्ञानिक ने दी ये चेतावनी चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun