प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में भेजे गए- कृषि मंत्री तोमर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में भेजे गए- कृषि मंत्री तोमर नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत अब तक एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए सीधे ही किसानों के बैंक खातों में भेजे गए हैं। राज्यसभा में एक प्रश्‍न के जवाब में तोमर ने कहा कि योजना के अंतर्गत आने वाले 11 करोड़ 50 लाख पात्र लाभार्थियों को यह राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करने का उद्देश्य देश के किसानों की आय बढ़ाना है।

देश में 12 करोड़ 50 लाख किसान

कृषि मंत्री ने सदन को बताया कि मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, देश में 12 करोड़ 50 लाख किसान हैं, जिनमें से 11 करोड़ 50 लाख किसान योजना के लाभ के लिए पंजीकृत हैं। तोमर ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के कदाचार को रोकने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर योजना की निगरानी की जा रही है।

किसान पोर्टल पर किसान कॉर्नर

उन्होंने कहा कि जो किसान इस योजना के लिए अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं। वे किसान पोर्टल पर किसान कॉर्नर पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं या फिर वे थोडे से पैसे खर्च कर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा आंदोलन, मांगों को लेकर दी चेतावनी, जानें सरकार से क्या चाहते हैं… 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी जवाद चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी, कई ट्रेन बंद, मौसम वैज्ञानिक ने दी ये चेतावनी चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun