IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो...

IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो.. स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd Test) के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल में कप्तान विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। लेकिन विराट के विकेट पर विवाद सा छिड़ गया है। एजाज पटेल की गेंद पर ऑनफील्ड अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें आउट करार दिया, लेकिन विराट ने बिना किसी देरी के डीआरएस ले लिया।

थर्ड अंपायर ने दिया आउट

कप्तान विराट को इस बात को लेकर विश्वास था कि गेंद पैड पर लगने से पहले उनके बैट से लगी है। थर्ड अंपायर ने काफी देर रिप्ले देखा। इसके बाद ऑनफील्ड अंपायर के फैसले के साथ जाने का फैसला लिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है।   टीवी रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद बैट और पैड दोनों पर एक साथ लगी है। गेंद अगर पैड से पहले लगती, तो विराट साफ तौर पर आउट होते, लेकिन अगर बैट से लगकर पैड पर जाती, तो नॉटआउट होते। रिप्ले कहीं से भी यह साफ नहीं दिखा कि गेंद पहले पैड पर लगी है।

क्रिकेट फैन्स नाराज

क्रिकेट फैन्स फील्ड अंपायर नितिन मेनन और थर्ड अंपायर के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और खुद कप्तान विराट भी इस फैसले से काफी निराश नजर आए। लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो- bcci.tv/videos/157764/ #INDvNZ   https://twitter.com/BCCI/status/1466700215713296387?t=rR17UCDH9eepCYHIzqUitQ&s=19 यह भी पढ़ें- शिक्षक राजधानी में करेंगे बड़ा आंदोलन, मांगों को लेकर दी चेतावनी, जानें सरकार से क्या चाहते हैं… 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी जवाद चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी, कई ट्रेन बंद, मौसम वैज्ञानिक ने दी ये चेतावनी चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun