बीरगांव निकाय चुनाव : कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशियों ने निकाली रैली, भरा नामांकन, किया ये दावा...
बीरगांव निकाय चुनाव : कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशियों ने निकाली रैली, भरा नामांकन, किया ये दावा...
रायपुर। बीरगांव नगरीय निकाय के लिए नामांकन के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन था। इस दिन राजनीतिक पार्टियों ने अपना दमखम दिखाया। कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (jccj) ने 40 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नामंकन दाखिल कराया। गाजे बाजे के साथ नामांकन रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों में चुनाव को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा था। ग्रामीण विधायक समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे। विधायक ने कहा कि 40 वार्डों में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य है।
इससे पहले भाजपा ने 40 प्रत्याशियों को लेकर हजारों लोगों के बीच गाजे- बाजे के साथ शहर में शक्ति प्रदान करते हुए रैली निकली। रैली में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि 30 सीट जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी बीजेपी का महापौर था। इस बार भी बीजेपी का महापौर बनेगा।
स्थानीय मुद्दे उठाएंगे- भाजपा
श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि हमारी तैयारियों के मुताबिक और प्रदेश सरकार के नाकामियों को देखते हुए लगभग हम 30 सीटे जीत रहे हैं।
स्थानीय समस्या के आधार पर प्रत्याशी जनता के बीच जाएंगे। आज जो बीरगांव में चौड़ी चौड़ी सड़क देख रहे हैं। यह बीजेपी की देन है। कोई बड़ी चुनौती नहीं है। प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता आक्रोशित हैं।
विकास किया है तो महापौर को टिकट क्यों नहीं
बीजेपी ने विकास कराने का दावा किया है। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कह रही है। लेकिन जब आपने विकास किया है तो अपने वर्तमान महापौर की टिकट क्यों कट गई। यह सवाल लोग पार्टी से पूछ रहे हैं। जिसका जवाब भाजपा के पास नहीं है।
यह भी पढ़ें-
IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो…
IND vs NZ 2nd Test : रहाणे, जडेजा और ईशांत दूसरे टेस्ट से आउट, बीसीसीआई ने बताई ये वजह
पुलिस जवानों के आंदोलन से डरी सरकार, निकाला ये आदेश…
सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल भर्ती : हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर लगाया स्टे, जानें कारण…
10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun