दर्दनाक वारदात : बाप ने बेटे को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, फिर फांसी लगा ली...
दर्दनाक वारदात: बाप ने बेटे को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, फिर फांसी लगा ली...
गरियाबंद। एक पिता ने अपने चार साल के बेटे की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता-बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के नदीपारा गांव की है।
स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
जबरदस्ती साथ ले गया, फिर बेटे को मार डाला
जानकारी के मुताबिक, घटना दो दिन पहले की है। भेजीपदर पंचायत के नदीपारा गांव के चंद्रशेखर ध्रवा (26) किसी बात को लेकर अपनी पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी लेकर मारने दौड़ाया। इस दौरान पत्नी चंपा ध्रुव अपने बेटे प्रेमलाल चार वर्ष, बेटी रामायनी पांच वर्ष और टिकेश्वर दो वर्ष को लेकर अपने जेठ के यहां छुप गई । जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी और बच्चे को खोजकर चार साल के बेटे प्रेमलाल को अपने साथ अपने घर ले गया।
बेटे के गले पर कुल्हाड़ी से हमला
बेटे को ले जाता देख पत्नी भी पीछे पीछे दौड़ी, लेकिन आरोपी ने घर पहुंचते ही दरवाजा अंदर से लगा दिया। इसके बाद अपने बेटे के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता घर से निकलकर कहीं चला गया।
हत्या के बाद लगाई फांसी
जैसे ही बेटे की मौत की खबर उसके परिजनों को हुई तो वो रोते हुए घर पहुंचे। आरोपी पिता को खोजने लगे। थोड़ी देर बाद आरोपी का शव घर से 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। पिता ने अपने बेटे की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमलीपदर पुलिस का कहना है कि प्रेम (बेटे) के हत्या के आरोप में पिता चंद्रशेखर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना के पीछे की वजह पता नहीं है। वारदात के बाद परिवार सदमे हैं। माहौल शांत होने पर ही जांच आगे बढ़ेगी। इसके बाद सही कारण पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें-
IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो…
IND vs NZ 2nd Test : रहाणे, जडेजा और ईशांत दूसरे टेस्ट से आउट, बीसीसीआई ने बताई ये वजह
पुलिस जवानों के आंदोलन से डरी सरकार, निकाला ये आदेश…
सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल भर्ती : हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर लगाया स्टे, जानें कारण…
10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun