किसान ने 1,123 किलो प्याज बेचकर कमाए महज 13 रुपए
किसान ने 1,123 किलो प्याज बेचकर कमाए महज 13 रुपए
डेस्क। सर्दियों के मौसम में प्याज की कीमतों में तेजी है। इसके बावजूद किसान को सही दाम नहीं मिल रहा। महाराष्ट्र सोलापुर के एक किसान ने 1,123 किलो प्याज बेचा। इसके बदले में उसे महज 13 रुपए की कमाई हुई।
एजेंट का आरोप- खराब गुणवत्ता का प्याज
महाराष्ट्र के किसान नेता ने इसे अस्वीकार्य बताया है। वहीं एक कमीशन एजेंट ने दावा किया कि खराब गुणवत्ता के कारण माल की कम कीमत लगाई गई है।
सोलापुर स्थित कमीशन एजेंट द्वारा दी की गई बिक्री रसीद में महाराष्ट्र के एक किसान बप्पू कावड़े ने बाजार में 1,123 किलो प्याज भेजा। इसके बदले में उसे केवल 1,665.50 रुपए मिले।
किसान ने सिर्फ 13 रुपए कमाए
इसमें खेत से कमीशन एजेंट की दुकान तक माल ले जाने की श्रम लागत, वजन करने का शुल्क और परिवहन खर्च शामिल है। जबकि उत्पादन लागत 1,651.98 रुपए आया है। इसका मतलब है कि किसान ने सिर्फ 13 रुपए कमाए।
पूर्व लोकसभा सांसद शेट्टी ने की ट्वीट
स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता और पूर्व लोकसभा सांसद राजू शेट्टी ने कावड़े की बिक्री रसीद ट्वीट की है। इसमें उन्होंने कहा, "कोई इन 13 रुपए का क्या करेगा। यह अस्वीकार्य है। किसान ने अपने खेत से कमीशन एजेंट की दुकान पर प्याज की 24 बोरी भेजी और बदले में उसने इससे सिर्फ 13 रुपए कमाए।"
https://twitter.com/rajushetti/status/1466343100750565376
यह भी पढ़ें-
भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट, तीन खिलाड़ी बाहर
Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार
IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो…
पुलिस जवानों के आंदोलन से डरी सरकार, निकाला ये आदेश…
सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल भर्ती : हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर लगाया स्टे, जानें कारण…
10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun