IND vs NZ 2nd Test : एजाज पटेल के फिरकी में उलझे टीम इंडिया, झटके 10 विकेट, लेकिन भारत ने भी दिया शुरुआती झटका...
IND vs NZ 2nd Test : एजाज पटेल के फिरकी में उलझे टीम इंडिया, झटके 10 विकेट, लेकिन भारत ने भी दिया शुरुआती झटका...
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में कीवी टीम के गेंदबाज एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने टीम इंडिया की एक पारी में सभी 10 विकेट झटके । टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का करिश्मा कर पाए थे। उन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के 4 विकेट चटकाए थे। उसके बाद खेल के दूसरे दिन उन्होंने 6 विकेट लिए। इस तरह एजाज सभी 10 विकेट आउट करने में सफल रहे।
मयंक अग्रवाल ने बनाया 150 रन
भारतीय टीम ने पहली पारी में 325 रन का स्कोर किया है। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल (150), अक्षर पटेल (52) और शुभमन गिल (44) ने सबसे बड़ी पारी खेली।
एजाज पटेल का 10वां टेस्ट
एजाज पटेल की बात करें तो यह उनका ओवरऑल 10वां टेस्ट है। इससे पहले वे एक भी बार पारी में 5 विकेट से अधिक नहीं ले सके थे। 59 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा था। 68 फर्स्ट क्लास मैच खेलने के बाद भी मुंबई में जन्मे एजाज एक पारी में अधिकतम 6 विकेट ही ले सके थे। लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने नया रिकॉर्ड ही बना डाला।
टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर (Jim Laker) ने सबसे पहले यह कारनामा 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में किया था। उन्होंने 51.2 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे। वहीं भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने 1999 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया थ। उन्होंने 26.3 ओवर में 74 रन देकर 10 विकेट झटके थे। अब एजाज पटेल की बात करें तो उन्होंने 47.5 ओवर में 119 रन देकर 10 विकेट लिए।
2 खिलाड़ियों को बोल्ड किया
एजाज पटेल के 10 विकेट की बात की जाए तो उन्होंने 2 खिलाड़ियों को बोल्ड किया जबकि तीन को एलबीडब्ल्यू। 5 बल्लेबाज कैच आउट हुए। लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) का विकेट उनके लिए लकी रहा। यहीं से उन्होंने टीम इंडिया पर दबाब बनाना शुरू किया था। उन्होंने पहले दिन 4 जबकि दूसरे दिन 6 विकेट झटके।
सिराज को मिली तीन सफलता
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने दूसरे ही ओवर में न्यूजीलैंड को दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले विल यंग को चार रन के स्कोर पर कोहली के हाथों कैच कराया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम लाथम को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रॉस टेलर को एक रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
यह भी पढ़े-
Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार
IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो…
पुलिस जवानों के आंदोलन से डरी सरकार, निकाला ये आदेश…
सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल भर्ती : हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर लगाया स्टे, जानें कारण…
10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun