महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के रिक्त 200 पदों पर भर्ती होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति की जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र
नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों और दिव्यांगजनों के लिए भी पद आरक्षित है।
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
खुली सीधी भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समतुल्य उपाधि रखने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। परिसीमित सीधी भर्ती के लिए केवल विभाग में 10 वर्षों से सतत् कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन के लिए पात्र होंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर
आवेदन करने की प्रक्रिया 3 दिसम्बर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2021 को रात 11.59 बजे तक व्यापमं की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 50 रूपए शुल्क के साथ 31 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक त्रुटि सुधार का समय दिया गया है।
परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित
परीक्षा 23 जनवरी 2022, रविवार को दो पाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक खुली सीधी भर्ती और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन होगा।
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़े-
Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार
IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो…
पुलिस जवानों के आंदोलन से डरी सरकार, निकाला ये आदेश…
सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल भर्ती : हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर लगाया स्टे, जानें कारण…
10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun