क्रिप्टो का मार्केट डाउन, बिटक्वाइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट

क्रिप्टो का मार्केट डाउन, बिटक्वाइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट डेस्क। भारत में क्रिप्टोकरेंसी  के भविष्य को लेकर अनिश्चितता है। सरकार के संभावित कदम के बीच शनिवार को क्रिप्टो बाजार में कोहराम मच गया। बिटक्वाइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आई है। दुनिया की सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के दाम करीब 17 फीसदी तक टूट गए। दूसरी ओर इथेरियम और डॉजक्वाइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी बुरी तरह से लुढ़क गईं।

बिटक्वाइन समेत क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट

CoinGecko के मुताबिक, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन 16.6 फीसदी तक टूटकर कारोबार कर रही थी। इस गिरावट के साथ बिटक्वाइन 42 हजार डॉलर के निचले स्तर तक आ गई। 10 नवंबर को यह डिजिटल करेंसी जबरदस्त तेजी के साथ 69 हजार डॉलर को छू गई थी।

इथेरियम में भी कमी

बिटक्वाइन के बाद दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (cryptocurrency ethereum) के दाम शनिवार को 15.9 फीसदी तक कम हो गई और इसका भाव 3,848.23 रुपये हो गया। इस क्रिप्टोकरेंसी ने नवंबर में अपना ऑल टाइम हाई का लेवल छुआ था। इसके अलावा डॉजक्वाइन के दाम में 22.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा बिनान्से क्वाइन, पोल्काडॉट, शीबा इनु और लाइट क्वाइन में भी कमी दर्ज की गई है।

देश में क्रिप्टोकरेंसी पर बिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बिल पेश होने वाला है. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा था कि सरकार जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी पर एक बिल पेश करेगी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह बिल सदन में आएगा। सरकार ने संसद के पिछले सत्र (मानसून सत्र) में भी इसी तरह के एक बिल को सूचीबद्ध किया था, लेकिन इसे नहीं लिया गया था। यह भी पढ़े- Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो… पुलिस जवानों के आंदोलन से डरी सरकार, निकाला ये आदेश… सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल भर्ती : हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर लगाया स्टे, जानें कारण… 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun