कार्तिक आर्यन और करण जौहर में अनबन, एक्टर ने कमेंट से किया इंकार...

कार्तिक आर्यन और करण जौहर में अनबन, एक्टर ने कमेंट से किया इंकार... डेस्क। कार्तिक आर्यन ने कहा कि ‘मैं किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं हूं। मैं अपने टैलेंट के दम पर यहां पहुंचा हूं और मैं भविष्य में भी ऐसा ही करूंगा। मैं करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ पर कमेंट नहीं करना चाहता।’ बालीवुड स्टार कार्तिक आर्यन करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘दोस्ताना 2’  का हिस्सा थे। वे फिल्म में जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में खबर आई कि एक्टर अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। न्यूज चैनल आजतक पर कार्तिक आर्यन से जब ‘दोस्ताना 2’ छोड़ने को लेकर कमेंट करने के लिए कहा गया, तो एक्टर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बता दें कि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की घोषणा 2019 में की गई थी। कई अन्य फिल्मों की तरह, इसकी शूटिंग भी कोविड-19 महामारी के कारण रुक गई थी। जब प्रोडक्शन हाउस को शूटिंग फिर से शुरू करनी थी, तब खबर सामने आई कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन हो गई है, जिसकी वजह से एक्टर इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं। करण और कार्तिक ने तब इन खबरों पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया था। धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बयान जारी कर फिल्म को फिर से शुरू करने की घोषणा की। बयान में लिखा था, ‘पेशेवर परिस्थितियों की वजह से हमने एक चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया है। हम ‘दोस्ताना 2′ को फिर से बनाएंगे। कृपया ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें।’ हालांकि, तब से कोई अपडेट नहीं आया है। यह भी पढ़े- Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार IND vs NZ 2nd Test : विराट कोहली आउट या नाटआउट, अंपायर ने दिया फैसला, छिड़ा विवाद, देखे वीडियो… पुलिस जवानों के आंदोलन से डरी सरकार, निकाला ये आदेश… सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपाल भर्ती : हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम पर लगाया स्टे, जानें कारण… 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से, इस महीने जारी होगा समय सारिणी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun