चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो...

चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो... स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट में कीवी स्पिनर एजाज पटेल के एक पारी में 10 विकेट झटके जिसकी खासी चर्चा हो रही है। यह कारनामा करने वाले वे दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए। वहीं इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन कई ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिससे फैन्स रोमांचित हो गए। खराब फॉर्म से जूझ रहे टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने जबर्दस्त छक्का जड़ा। पुजारा कलात्मक बल्लेबाजी हैं। उनके बल्ले से बहुत कम चक्का निकला है। वे लंबे हिट के लिए नहीं जाने जाते।

एजाज पटेल की गेंद पर लगाया छक्का

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट मैच के दूसरे दिन 33 साल के पुजारा ने स्पिनर एजाज पटेल की एक शॉर्ट पिच गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। खास बात यह है कि यह पिछले दो साल में पुजारा के बल्ले से निकला पहला छक्का था। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में छक्का लगाया था। ओवरऑल की बात करें तो 92 टेस्ट खेल चुके पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में मात्र 15 छक्के जड़े हैं।

न्यूजीलैंड 62 रन पर ऑलआउट

भारतीय टीम ने इस मैच की पहली पारी में 325 रनों का अच्छा स्कोर बनाया। इसके बाद कीवी टीम को मात्र 62 रन पर समेट दिया।  न्यूजीलैंड का यह​ स्कोर टेस्ट की एक पारी में भारत में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जिसने 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में केवल 75 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 29 और मयंक अग्रवाल 38 रन बनाकर नाबाद थे। रविवार को दूसरी पारी में भारत ने बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए थे। लेकिन एजाज ने मयंक अग्रवाल को 62 रन पर आउट किया। एजाज ने ही पुजारा का विकेट लिया। वे 47 रन पर अपना विकेट गंवाए। क्रीज पर विराट कोहली और शुभमन गिल खेल रहे हैं। देखे वीडियो-