CGPSC Recruitment 2021 : पीएससी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें पद और योग्यता

CGPSC Recruitment 2021 : पीएससी ने कई पदों पर निकाली भर्ती, 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें पद और योग्यता CGPSC Recruitment 2021: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी सूचना के अनुसार,  असिस्टेंट प्रोफेसर और demonstrator (नर्सिंग) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

अंतिम तारीख 14 जनवरी

अभ्यर्थी 16 दिसंबर से CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें, 1 जनवरी 2021 को उम्मीदवारों की आयु 25 साल से कम और 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़े

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार शिक्षकों के हित में उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

91 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से 91 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 33 पद असिस्टेंट प्रोफेसर (नर्सिंग) के लिए हैं, जबकि 58 पद demonstrator (नर्सिंग) के लिए हैं। यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो… देखे वीडियो-