बेटियों ने गरीब पिता को खेत बेचने से रोका, फिर हल में बैल की जगह की जोताई, अब मिली मदद...
बेटियों ने गरीब पिता को खेत बेचने से रोका, फिर हल में बैल की जगह की जोताई, अब मिली मदद...
रायपुर। गरीब किसान आर्थिक स्थिति खराब होने पर अपना खेत बेचना चाहा लेकिन उनकी बेटियों ने ऐसा करने से रोक दिया। अपने पिता की मदद के लिए बैलों की जगह खुद हल में जुत कर हौंसला बढ़ाया। दो बेटियों की ये कहानी पिछले दिनों मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आई थई। जब इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली तो, उन्होंने परिवार के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
बेटियों को पढ़ा नहीं पाए
दरअसल, कोंडागांव जिले के उमरगांव के निवासी 22 साल की हेमबती और 18 साल की लखमी की कहानी अखबरों में प्रकाशित हुई थी। उनके पिता अमल साय एक गरीब किसान हैं। मां भी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। गरीबी की वजह से अमल साय अपनी बेटियों को पढ़ा नहीं पाए। परिवार के भरण-पोषण के लिए जब खेत बेचने की नौबत आ गई।
जिंदगी बदलने के लिए खेत
बेटियों ने अपने पिता को रोकते हुए कहा आप हमारी जिंदगी बदलने के लिए खेत बेचना चाहते हैं, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। यही खेत हमारी जिंदगी बदलेंगे। हम आपका साथ देंगी। बेटियों की मदद के बाद किसान अमल साय की खेती संभलने लगी।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने भी परिवार को संबल दिया। उन्हें उपज की अच्छी कीमत मिलने लगी। अब यह परिवार कम संसाधनों के बावजूद पांच एकड़ में खेती करता है, लेकिन इसके लिए बेटियों को अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ अब भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
यह भी पढ़े-
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश
चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो…
देखे वीडियो-