शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, छोड़ा सोसाइड नोट...
कोरबा। जिले में सोमवार सुबह एक सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शिक्षक ने आत्महत्या के पहले एक सोसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उन्होंने बकायदा हस्ताक्षर किया है। इसके साथ ही डेट और टाइम भी लिखा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरपाली में 45 वर्षीय शासकीय शिक्षक मोहन पराशर निवास करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं।
सोमवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने सोसाइड नोट लिखकर घर के बरामदे में फांसी लगा ली। जिस समय फांसी लगाई गई, उस समय शिक्षक की पत्नी व बच्चे घर मे ही दूसरे कमरे में थे।
खुदकुशी की जानकारी उरगा पुलिस थाना को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के पास से एक सोसाइड नोट मिला, जिसमें शिक्षक ने लिखा है कि "जा रहा हूं मैं, किसी की कोई गलती नहीं। सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं"।
यह भी पढ़े-
भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया
https://satanjor.com/web-stories/ind-vs-nz-india-won-test-series-beat-new-zealand/
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश
चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो…