गंगरेल से लौटते समय पिकअप पलटी, 1 की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

गंगरेल से लौटते समय पिकअप पलटी, 1 की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल धमतरी। जिला बालोद चौकी कंवर चौकी क्षेत्र के ग्राम पलारी में रविवार रात पिकअप पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 2 बच्चे सहित 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।  जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के ग्राम केलाबाड़ी से धमतरी जिले के पर्यटन स्थल गंगरेल में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में आये हुए थे, जो कि शाम होते ही वापस घर के लिए पिकअप में सवार होकर लौटे।  वहीं पलारी के पास करीब 9 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे की सूचना के ब आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गई। तत्काल 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें प्रीति बाई क्षत्री, साक्षी यादव, शांति बाई, प्रभु डोंगरे, दुर्गा बाई डोंगरे, दुर्गा प्रशाद यादव,संतोष क्षत्री, रितेश साहू, मिथलेश साहू, त्रिवेणी, सरोज क्षत्री घायल हैं।  वहीं बंसीलाल मेश्राम का इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायलों मे से सभी गंभीर है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यह भी पढ़े- भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो…