साल 2022 में शादी के शुभ मुहूर्त, जानिए कब-कब है शुभ विवाह तारीख, देखें...

साल 2022 में शादी के शुभ मुहूर्त, जानिए कब-कब है विवाह तारीख,देखें... डेस्क। नया वर्ष 2022 के शुभारंभ कुछ दिन बचे हैं। जिसका सभी को इंतजार है। नये साल में कई शुभ कार्य होंगे। जिसमें शादी कार्यक्रम भी एक है। हिंदू धर्म में विवाह संपन्न करने के लिए शुभ मूहूर्त का विशेष महत्व होता है। बिना शुभ मुहूर्त के विवाह कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं। वर्ष में कई मौके आते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में कब-कब विवाह के शुभ मुहूर्त के योग हैं।  पूरे साल के शुभ विवाह मुहूर्त की तिथियों को ध्यान में रखते हुए आप विवाह कार्यक्रम के लिए अपने लिए तारीखों का चयन कर सकते हैं।

जानें शुभ मुहूूर्त तारीख...   

नए साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की झड़ी लगी हुई है।

जनवरी 2022 : इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं।

मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।  

मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। जुलाई 2022: जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है।

नवंबर 2022: इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं.दिसंबर 2022:

साल के अंतिम महीने दिसम्बर में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे। पंडित के अनुसार, विवाह का मूहूर्त तारीख का चयन करते समय वार का भी ध्यान रखना चाहिए। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार अनुकूल होता है, जबकि मंगलवार का दिन विवाह के लिए अशुभ माना गया है। इसके अलावा द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि अच्छी मानी गई है, जबकि चतुर्थी तिथि, नवमी तिथि और चतुर्दशी तिथि को अच्छा नहीं माना गया है। यह भी पढ़े- भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो…