पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग...
पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग...
रायपुर। पुलिस परिवार के सदस्य सोमवार को 22 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले। आंदोलन की अनुमति नहीं होेने के कारण पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। लेकिन कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया। हिरासत से छोड़े जाने के बाद परिवार के सदस्य धरने पर बैठ गए।
- पुलिस परिवार के सदस्य पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश,
- 200 ग्रेड पे,
- सातवें वेतनमान की मांग समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज मंत्रालय जाने के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें बीच रासते में ही रोक लिया गया। इसके बाद पुलिस परिवार के लोग सप्रे शाला स्कूल के पास धरना पर बैठ गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद है।
पुलिस ने की मारपीट, साड़ी फटी
बीजापुर की महिलाओं का दावा है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है। महिलाओं का दावा है कुछ महिलाओं की झूमाझटकी के दौरान साड़ी फट गई। चूड़ियां टूट गई हैं। जिसकी वजह से वो घायल हो गईं। महिलाओं का आरोप है कि उनके साथ आए ड्राइवरों के साथ भी मारपीट की गई है।
सप्रे शाला मैदान को अस्थायी जेल, लिया रिहासत में
प्रदर्शन में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बिलासपुर रायगढ़ से महिलाएं पहुंची हुई थीं। नवा रायपुर में करीब 2 से ढाई घंटे तक ये बवाल चला। इसके बाद पुलिस वाले ने महिलाओं को अलग-अलग गाड़ियों में लादकर रायपुर के सप्रे शाला में बनी अस्थाई जेल पहुंचाया। पुलिस परिवार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे उज्जवल दीवान नाम के युवक को नजर बंद कर दिया गया। बाकी लोग मांग करने लगे कि उज्जवल दीवान की रिहाई की जाए।
परिजनों का आरोप- मरता सहायक आरक्षक है, प्रमोशन अफसर को
मीडिया को एक महिला ने बताया कि नक्सल इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना सबसे पहले सहायक आरक्षक को मिलती है, कई बार वो नक्सलियों के गोली का शिकार भी बनते हैं। मगर प्रमोशन की सारी सुविधाएं उस इलाके के प्रभारी को मिलती है।
यह भी पढ़े-
भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश
चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो…