सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों की मौत, कार ने बाइक को कुचला, दर्दनाक मौत...

सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों की मौत, कार ने बाइक को कुचला, दर्दनाक मौत... सुकमा। जिले में बड़ी घटना हो गई। हादसे में तीन पुलिस जवानों की जान चली गई। दवाई लेकर पुलिस लाइन वापस लौटते वक्त सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। घटना में तीनों पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सुकमा के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दवाई लेने निकले थे

दरअसल, रविवार की शाम साढ़े 7 बजे के बीच एक बाइक पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर अथियासीसी मिंज और प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम, आरक्षक सोमनाथ मरकाम दवाई लेने के लिए पुलिस लाइन से निकले थे। दवाई लेने के बाद शाम में लौट रहे थे।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

इस दौरान सी.आर.पी.एफ. डी.आई.जी. आफिस पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, मौके पर ही तीनों बाइक से उछलकर जमीन पर जा गिरे।

पुलिस लाइन में थे पदस्थ

दुर्घटना में तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतक तीनों जवान सुकमा पुलिस लाइन में पदस्थ थे। पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़े- भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो…