छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया
बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा : टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया
दुर्ग। निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। नामांकन के बाद आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। लेकिन भिलाई में बड़ा खेल हो गया। भाजपा प्रत्याशी ने बी फार्म लेने के बाद चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। अपना नाम वापस ले लिया।
यह खेल भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजितेश सिंह ने किया है। उन्हें भिलाई के वार्ड नंबर 19 से प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन अचानक उन्होंने नाम वापस लेकर धोखा दे दिया। यह उन अंतिम क्षणों में हुआ, जब किसी के भी पास कुछ करने को नहीं रह गया था।
अजितेश के ऐलान के बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें रोका, लेकिन वह बिना किसी से मिले भिलाई निगम कार्यालय से चले गए।
[caption id="attachment_5650" align="alignnone" width="800"]
अजितेश सिंह भिलाई[/caption]
बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, कहा- सबक सिखाने के लिए किया
भाजपा प्रत्याशी अजितेश सिंह ने कहा कि राजनीतिक गुरु रामानंद मौर्य को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। रामानंद मौर्य वार्ड चुनाव जीतने की दम रखते हैं, इसके बाद भी भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसा उनके साथ दूसरी बार किया गया है। इसके चलते उन्होंने पार्टी नेताओं को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया है।
राजनीतिक गुरू के साथ धोखा
अजितेश का आरोप है कि पार्टी अपने कर्मठ पदाधिकारियों के साथ गलत करती है। उनके राजनीतिक गुरु रामानंद मौर्य के संगठन में होने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसके चलते उन्हें वार्ड 19 से निर्दलीय दावेदारी करनी पड़ी।
अपने राजनीतिक गुरु के साथ गलत होते नहीं देख सके इसलिए उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है। रामानंद मौर्य वर्तमान में वार्ड 19 से ही निर्दलीय पार्षद हैं। पिछले बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं था। जिसकी चलते वह निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए थे।
महिला ने किया था हंगामा
भिलाई की प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में 24 घंटे के भीतर दूसरा मौक़ा है। जब भाजपा के प्रबंधन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इससे पहले कल बैठक में महिला कार्यकर्ता सुमन उन्नी ने सारे वरिष्ठ नेताओं के बीच जमकर बवाल कर दिया। कुर्सियां पटकते हुए सवाल किया था कि उन्हें टिकट क्यों नहीं दी।
यह भी पढ़े-
भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश
चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा छक्का, फैन्स उत्साहित, देखिए वीडियो…