सास-बहू की चाकू से हत्या, मचा हड़कंप, वारदात के बाद आरोपी ने की खुदकुशी...
सास-बहू की चाकू से हत्या, मचा हड़कंप, वारदात के बाद आरोपी ने की खुदकुशी...
जांजगीर-चांपा। दो महिलाओं की हत्या हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में दोनों महिलाओं की लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी मच गई है। दोनों मृतक महिलाएं सास और बहू है। शव पर चाकू के कई निशान मिले हैं। घटना डबरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव की है।
सास-बहू की हत्या, फिर जहर खाकर खुदकुशी
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सास-बहू की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस पूरे मामले की जुटी है।
अवैध संबंध का शक
जानकारी के मुताबिक, यहां पर मृतका संतोषी रत्नाकर और उसकी सास गुरुवारी बाई का मकान है। पड़ोस में ही लक्ष्मण भारद्वाज का भी घर है। आरोपी लक्ष्मण को शंका थी कि संतोषी रत्नाकर के बेटे के साथ आरोपी की पत्नी का नाजायज संबंध है। कुछ दिनों पहले ही इसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर कहीं चले गई थी। इस बात से आरोपी काफी डिप्रेशन में था।
चाकू घोपकर हत्या कर दी
सोमवार की रात आरोपी अपने पड़ोस में हत्या करने की नीयत से घुसा था। इस दौरान कमरे में सभी सो रहे थे, आरोपी कमरे में घुसा और गुरुवारी बाई, संतोषी रत्नाकर की चाकू घोपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संतोषी के बेटे के कमरे में गया, लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वो वहां से निकल गया। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
इस बीच रास्ते में ही उसने जहर खा लिया। पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो खरसिया पुलिस आरोपी को बेहोशी के हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराई। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़े-
सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों की मौत, कार ने बाइक को कुचला, दर्दनाक मौत…
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश