किसानों का चक्काजाम : 11 साल बाद भी नहीं मिली मुआवजा राशि, एसडीएम की बात पर भड़के...

किसानों का चक्काजाम : 11 साल बाद भी नहीं मिली मुआवजा राशि, एसडीएम की बात पर भड़के... गरियाबंद। देवभोग क्षेत्र के किसानों ने अपनी मांगों लेकर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना है कि 11 साल बाद भी तेल नदी पर पल के अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की दूसरी किस्त नहीं मिली है। आज अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर चक्काजाम कर धरना दिया। इस आंदोलन में  कुम्हडई खुर्द और कुम्हडई कला के 28 किसान परिवार शामिल हैं। इन किसानों ने मुआवजा राशि मिलने तक चक्काजाम की बात कही। अधिकारी ने किसानों को मनाने की कोशिश की।

किसानों का चक्काजाम, बोले- 63 लाख से अधिक की रकम बाकी

किसानों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के 11 साल बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। किसानों के मुताबिक, पहली किस्त मिल चुकी है। मगर 63 लाख से अधिक की दूसरी किस्त जिला प्रशासन के खजाने में जमा हो जाने के बाद नहीं पा रही है।किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतने का आरोप लगाया है।

एसडीएम ने कहा- पुनर्वास राशि मिलेगी

वहीं देवभोग एसडीएम तीआर देवांगन की माने तो किसानों के मुआवजे की दूसरी किस्त जारी हो चुकी है। मगर शासन के नियम कायदे आड़े आने के कारण किसानों को राशि वितरण नहीं की जा सकी है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि किसानों को अब मुआवजा राशि के बदले पुनर्वास नीति के तहत अनुदान राशि दी जाएगी।

अधिग्रहण किया तो अनुदान राशि क्यों

किसानों का कहना है कि वे शासन से अपना हक मांग रहे हैं न की भीख। किसानों के अनुसार अनुदान राशि उनके लिए मुआवाजा राशि की अपेक्षा काफी कम है। भाजपा भी अब इस मामले में किसानों के साथ खड़ी नजर आ रही है।ॉ यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश