शहीदों के नाम पर अब पुलिस सम्मान निधि, डीजीपी मेरिट स्कॉलरशिप योजना का नाम भी बदला...

शहीदों के नाम पर अब पुलिस सम्मान निधि, डीजीपी मेरिट स्कॉलरशिप योजना का नाम भी बदला... रायपुर। पुलिस विभाग में प्रचलित डीजीपी मेरिट स्कॉरशिप योजना और सम्मान निधियों का नाम शहीदों के नाम पर रखा गया है। अब इस फैसले के बाद शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली शहीद सम्मान निधि एवं सम्मान प्रकरणों में सेवा निवृत्ति पर प्रदान की जाने वाली सेवा सम्मान निधि का नाम बदल गया है।

शहीद विनोद कुमार चौबे मेरिट स्कॉरशिप योजना

वहीं डीजीपी मेरिट स्कॉलरशिप योजना का नाम परिवर्तित कर शहीद विनोद कुमार चौबे मेरिट स्कॉरशिप योजना किया गया है। इस योजना में पुलिस परिवार के अध्ययनरत बच्चों को 10वीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर 2 हजार रुपए प्रतिमाह दो साल तक 12वीं में 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर 3 हजार रुपए प्रतिमाह स्नातक स्तर तक की शिक्षा के लिए प्रदान किया जाएगा।

पुलिस परिवार के बच्चों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति

पुलिस परिवार के बच्चों को भारत के किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने के लिए छात्र-छात्रों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस विभाग के शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली शहीद सम्मान निधि का नाम परिवर्तित कर शहीद भास्कर दीवान सम्मान निधि एवं सम्मान प्रकरणों में सेवा निवृत्ति पर प्रदान की जाने वाली सेवा सम्मान निधि का नाम परिवर्तित कर शहीद राजेश पवार सम्मान किया गया है।

शहीद सम्मान निधि  5 लाख रुपए

गौरतलब है कि शहीद सम्मान निधि के रूप में परिवारजनों को 5 लाख रुपए एवं सेवा सम्मान निधि के रूप में सेवा निवृत्ति पर कर्मचारी को 2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

पुलिस परिवार की 22 सूत्रीय मांगे

बताया जा रहा है कि सरकार ने यह फैसला पुलिस परिवार के आंदोलन के चलते लिया है। 6-7 दिसंबर को आंदोलन का आरक्षक प्रमोशन के लिए आवाज उठाया था। सरकार के सामने 22 सूत्रीय मांगे रखी है। नया रायपुर में प्रदर्शन के बाद डीजीपी ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।  यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश