खराब धान बीज से फसल बर्बाद, बालियों में धान ही नहीं, सरकार से की यह मांग...
खराब धान बीज से फसल बर्बाद, बालियों में धान ही नहीं, सरकार से की यह मांग...
रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में खराब धान बीज की वजह से फसल बर्बाद हो गई। अब कई किसान दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। परेशान किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मुआवजा न मिलने की स्थिति में किसानों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।
धान की बालियों में बीज ही नहीं
कृषि विभाग की तरफ से धान का बीज किसानों को बेचा गया था। किसानों ने अपने खून-पसीने से इस फसल को बोया और सींचा लेकिन फसल जब तैयार हुई तो खराब बीज की वजह से धान में बालियां तो लगी लेकिन बालियों में बीज ही नहीं हुए।
आर पी बायो 226 किस्म (RP Bio 226 Variety)
जानकारी के मुताबिक, संबंधित ग्रामसेवक द्वारा धरमजयगढ़ क्षेत्र के कई किसानों को किसान मित्र के सहयोग से आर पी बायो 226 किस्म का धान बीज प्रदान किया गया था। जिसमें किसानों को बताया गया था कि उक्त धान पतला धान होने के साथ साथ 130 दिन में पक कर तैयार हो जाता है, साथ ही कम लागत व कम पानी में उपज होने वाली फसल के रूप में क्षेत्र के किसानों को यह धान बीज दिया गया था। वहीं लघु सीमान्त किसानों के लिए आधा दर में बीज उपलब्ध कराया गया था।
किसान पवन सिंह, लालन सिंह, तेज प्रताप सहित अन्य किसानों ने इस धान की रोपाई अपने अपने खेतों में की थी। वहीं महराजगंज गांव के चनेश राम राठिया, अभिमन्यु राठिया, छत्रसाल, अरुण सहित दर्जनों किसान धान के बीज के दुष्प्रभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं।
तीन एकड़ की फसल खराब
बंगरसुता के एक किसान ने बताया कि वह तीन एकड़ भूमि में 90 बोरी धान उपार्जित करता था जो आज इस बीज को लगाने के बाद 9 बोरी धान की पैदावार हो पाना मुश्किल लग रहा है।
पैसे लेकर धान बीज
किसानों का आरोप है कि उन्हें पैसे लेकर सरकार की तरफ से धान का बीज दिया गया था, लेकिन इन बीजों की खराब किस्म की वजह से धान में बालियां तक नहीं लगीं और जहां बालियां लगी भी हैं तो उनमें बीज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक बीघे में 6-7 क्विंटल धान की पैदावार होती थी अब एक क्विंटल भी मुनासिब नहीं हो पायेगा।
प्रशासन एवं बीज निगम को कराया अवगत
धरमजयगढ़ वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एके पटनायक ने बताया कि कई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से इस तरह की शिकायतें मिली है। जिसके संबंध में जिला प्रशासन एवं बीज निगम को अवगत कराया गया है। मुआवजे के बारे में उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़े-
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया
आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश