शराबी शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई, शराबी आरक्षक भी निलंबित   

शराबी शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई, शराबी आरक्षक भी निलंबित धमतरी/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में छात्रों को शिक्षा देने वाले कई गुरूजी शराबी हो गए हैं। ऐसे शिक्षकों की हरकत से पूरा शिक्षा विभाग बदनाम हो रहा है। यह मामला धमतरी जिले का है। ग्रामीणों की शिकायत केबाद कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित किया है। वहीं बलौदाबाजार जिले में एसपी ने एक शराबी आरक्षक को निलंबित किया। कलेक्टर के आदेश के बाद डीईओ रजनी नेल्सन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा के प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर को डीईओ कार्यालय धमतरी अटैच कर दिया गया है। इस बाबत डीईओ ने आदेश जारी कर दिया है। अब वेदराम सेन सिहावा स्कूल के नए प्रभारी प्राचार्य होंगे। बता दें कि शाला विकास समिति सिहावा के प्रतिनिधि और पालक बीते 2 दिसंबर को कलेक्टर से मुलाकात कर प्रिंसिपल के. एस .ठाकुर की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि प्राचार्य के. एस .ठाकुर का स्कूल में शराब का सेवन कर आते है, उनका स्कूल आने, जाने का कोई टाइम नहीं है। जब स्कूल में उनकी पदस्थापना हुई है तब से स्कूल के क्रियाकलाप और बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है। वहीँ समिति के अध्यक्ष जितेंद्रवीर नाग, सिहावा उपसरपंच महेंद्र धेनु सेवक, प्रवीण गुप्ता, नितिन यदु, सहित अन्य लोगों कार्यवाई नहीं 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था और स्कूल में तालाबंदी की बात कही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के पांचवे दिन कलेक्टर के आदेश पर प्राचार्य के. एस. ठाकुर को सिहावा से डीईओ कार्यालय अटैच कर दिया गया है।

बलौदाबाजार में आरक्षक पर निलंबन की कार्रवाई

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के लाहोद प्रशिक्षण केंद्र में शराब के नशे में हंगामा करने वाले आरक्षक को एसपी ने निलंबित कर दिया है। आरक्षक ने प्रशिक्षण अधिकारी से मोबाइल पर गाली गलौच, अभद्र व्यवहार किया था। आरक्षक चंद्रपाल बर्मन की लाहोद प्रशिक्षण केंद्र में ड्यूटी लगाई गई थी। 5 दिसंबर की रात शराब पीकर मोबाइल पर प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी अधिकारी सूबेदार अशोक गिरी से अश्लील गाली गलौच किया था। सूबेदार की शिकायत पर आरक्षक का तुरंत मेडिकल कराया गया। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।  इसके बाद आरक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब पीकर वरिष्ठ अधिकारियों से अश्लील गाली गलौच कर अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को निलंबित कर दिया। यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश