भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण नई दिल्ली। भारत ने मगलवार को ओडिशा के चांदीपुर में समेकित परीक्षण रेंज से कम दूरी की क्षमता की सतह से हवा में मारक क्षमता मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने बताया की बहुत कम ऊंचाई के इलेक्‍ट्रोनिक लक्ष्‍य के खिलाफ एक वर्टिकल लॉंचर से मिसाइल छोड़ी गई। कई ट्रेकिंग उपकरणों के उपयोग से मिसाइल के उड़ान मार्ग की निगरानी की गई। भारतीय नौसेना के जहाजों से भविष्‍य में छोड़े जाने वाली मिसाइल के लिए आवश्‍यक वर्टिकल लॉंचर यूनिट के साथ नियंत्रक और सभी सशस्‍त्र नियंत्रण प्रणाली की समेकित प्रक्रियाओं को आज के प्रक्षेपण कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस वर्ष 22 फरवरी को पहला परीक्षण किया गया था और आज का परीक्षण समेकित प्रक्रिया के निरंतर कामकाज की प्रामाणिकता सिद्ध करता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित उद्योग को सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि इस प्रणाली से हवाई चुनौतियों के खिलाफ भारतीय नौसेना की रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी। यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश