बारातियों की जमकर पिटाई, महिला व बच्चे हुए घायल, एफआईआर को लेकर थाने में हंगामा...

बारातियों की जमकर पिटाई, महिला व बच्चे हुए घायल, एफआईआर को लेकर थाने में हंगामा... बिलासपुर। होटल कर्मियों ने मामूली विवाद पर बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में महिला व बच्चे भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, साहू परिवार यहां घराती था व बारात लेकर देवरीखुर्द से जैसवानी परिवार पहुंचा था। बारात में आये युवक दीपक जैसवानी व नवीन विधानी ने कार की पार्किंग होटल के सामने कर दी। जिसे होटल कर्मियों ने हटाने को कहा। जिस पर दोनों ने कुछ ही देर रुकने की बात कही।

होटल के बाउंसर व अन्य स्टाफ पर आरोप

लेकिन होटल कर्मी नहीं माने व बात बढ़ते हुए दोनों पक्षों में मारपीट में पहुंच गई। होटलकर्मियों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। जिस पर युवकों द्वारा भी जवाबी कार्यवाही की गई। युवकों को भारी पड़ता देख होटल कर्मियों ने होटल के बाउंसर व अन्य स्टाफ को भी बुला लिया।

बेल्ट हाथ मुक्कों से पिटाई

फिर सभी ने मिलकर दोनों युवकों की जम कर पिटाई की। इस बीच मारपीट होता देख बीच बचाव करने अन्य बाराती भी आये। होटलकर्मियों ने अन्य बारातियों के साथ ही बारात में शामिल महिला व बच्चों की भी बेल्ट हाथ मुक्कों से पिटाई कर दी। दोनों पक्ष काफी देर तक गुत्थमगुत्था होते रहे। फिर बाराती सिविल लाइन थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग करते हुए धरना दे दिया। बारातियों के धरना देने के बाद सिविल लाइन पुलिस एफआईआर की कार्यवाही कर रहीं हैं।

बारातियों ने गलत तरीके से कार पार्किंग की - होटल संचालक

वहीं होटल संचालक अशोक टुटेजा ने कहा कि होटल में न बार हैं न ही बाउंसर हैं। बारातियों ने गलत तरीके से कार पार्किंग कर दी थी। जिसे हटाने को कहा गया, जिससे बाराती दुर्व्यवहार करने लगे। हमारे द्वारा कहा गया कि सर आप चाबी दे दीजिये हम पार्किंग करवा देंगे तो बारातियों ने धौंस जमाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी हैं।

लिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

वहीं बारातियों कहना था कि हमारे साथ मारपीट हुई। उसकी शिकायत करने हम लोग जब थाने पहुंचे तो उल्टा पुलिस के द्वारा हमे ही बैठा लिया गया। बारातियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। दोनों पक्ष के इतने लोग थाने पहुंच गए कि सामने रोड भी जाम हो गया और थाने में भीड़ लग गयी। जिसके बाद शहर के सभी सीएसपी व थानों के थानेदार पुलिस पार्टियों के साथ पहुंच गए। यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश