अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी : पंचायत के बिना एनओसी खदान संचालित, महिला सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी : पंचायत के बिना एनओसी खदान संचालित, महिला सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत बलौदाबाजार। कलेक्टर जन-चौपाल में सिमगा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परसवानी की सरपंच कुसुम डहरे ने अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी पर बिना पंचायत की अनुमति के खदान संचालित करने का आरोप लगाया। उन्होंने लाईन 2 माईन्स के लिए पंचायत से एनओसी नहीं ली है। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

 ग्रामीणों नेे प्रशासन और सीमेंट संयंत्र पर लगाया आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। अन्य मामले में भी कई बार शिकायत की गई। लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट मांगने के लिए हमारे पास पहुंचे है, जीतने के बाद मदद नहीं करते। सीमेंट संयंत्र स्थानीय लोगों को नौकरी भी नहीं देते। ग्रामीण प्रदूषण मार झेल रहा है। और नौकरी बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। सीएसआर के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था भी नहीं होती। संयंत्र का ग्रामीण विकास विभाग सिर्फ खानापूर्ति करता है।

कलेक्टर के निर्देश पर भरोसा नहीं

 ग्रामीणों ने कलेक्टर के निर्देश पर भरोसा नहीं जताया। आजतक सीमेंट संयंत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

40 से ज्यादा प्रकरणों की सुनवाई

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मंगलवार को साप्ताहिक जन-चौपाल में बड़ी संख्या में दूर-दराज से आये ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने गंभीर किस्म की कुछ समस्याओं को समीक्षा के लिए साप्ताहिक टीएल में रखकर अफसरों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए हैं। जन-चौपाल में 40 से ज्यादा प्रकरणों की सुनवाई हुई।

श्रमिकों को पांच महीने से वेतन नहीं

कलेक्टर ने बिजली विभाग में कार्यरत श्रमिकों को विगत पांच महीने से वेतन नहीं मिलने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश बिजली विभाग को दिये हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्धिकी एवं अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने भी लोगों की समस्याएं सुनकर निदान किया।

कन्या छात्रावास का लंबित किराया

बिलाईगढ़ के गोविन्दवन निवासी शंकरलाल डडसेना ने अपने घर में संचालित कन्या छात्रावास का लंबित किराया दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि विगत लगभग 2 साल से किराया नहीं मिला है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को जल्द भुगतान कर सूचित करने को कहा है।

खेल मैदान पर अवैध कब्जा

ग्राम खैंदा (डमरू) विकासखण्ड बलौदाबाजार के शासकीय खेल मैदान पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने एसडीएम को अतिक्रमण की कार्रवाई करने को कहा है।

अभ्यर्थियों को मानदेय नहीं

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पांच साल पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को मानदेय नहीं मिलने की जानकारी पर कलेक्टर ने श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कसडोल के ग्राम कुम्हारी में मुर्दा मवेशी चिरने फाड़ने के लिए आरक्षित भूमि पर से अवैध कब्जा हटाने के लिए आये आवेदन को एसडीएम कसडोल को भेजते हुए कार्रवाई करने को कहा गया है। यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया आरक्षक-एसपी का आडियो वायरल होने से हड़कंप, सीएम भूपेश बघेल ने डीजीपी को दिए ये निर्देश