रात में रफ्तार का कहर : बाइक में सवार होकर लौट रहे थे घर, कार ने मारी टक्कर, दो महिला समेत तीन की मौत

रात में रफ्तार का कहर : बाइक में सवार होकर लौट रहे थे घर, कार ने मारी टक्कर, दो महिला समेत तीन की मौत बिलासपुर। जिले में मंगलवार रात एक बड़ी सड़क घटना हो गई। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक सभी कैटरिंग का काम करने वाले हैं, जो समारोह से काम खत्म करके बाइक में घर लौट रहे थे। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

कैटरिंग का काम करके लौट रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, चैतन्य वाटिका उसलापुर में मंगलवार की रात एक शादी समारोह का कार्यक्रम था। इस समारोह में कैटरिंग का काम करके मोहम्मद बशीर दो महिला मजदूर के साथ एक बाइक में सवार होकर अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान उसलापुर ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे थे, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।  

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन मौत हो गई

टक्कर केबाद बाइक सवार तीनों उछलकर रोड पर जा गिरे। इस दुर्घटना के बाद बशीर खान, महिला मजदूर संगीता बाई, कारी बाई को गंभीर हालत में रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों की मौत हो गई। मृतक दोनों महिला तालापारा की रहने वाली थी। वहीं आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया