सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश : CDS जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार, 13 की मौत

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश : CDS जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार, 13 की मौत नई दिल्ली। तमिलनाडु के कन्नूर में बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर Mi-17 v5 क्रैश हो गया है। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सवार थीं। सेना के कुल 14 जवान सवार थे। यह भी पढ़े- भारत को भारी क्षति, सेना का हेलिकाप्टर क्रैश : CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत… मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 13 अफसरों की मौत हो गई है। अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं। वहीं इसमें एक जख्मी बताए जा रहे हैं। मृतकों की शव क्षत विक्षत हो चुके हैं।  अब डीएनए टेस्ट के जरिए शवों की पहचान की जाएगी।

हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उसमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आग से तबाह हो गया है। CDS जनरल बिपिन रावत की स्थिति के बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है।

पीएम मोदी की बैठक

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की है। राजनाथ सिंह लोकसभा में गुरुवार को क्रैश के बारे में जानकारी देंगे।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस रावत के घर पहुंचे। उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे पहुंचे। [caption id="attachment_5776" align="aligncenter" width="600"] CDS जनरल बिपिन रावत[/caption]

1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने

CDS जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।

सीडीएस ने जैविक युद्ध को लेकर चेताया 

बिम्सटेक देशों के कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को चेतावनी दी कि महामारी जैविक युद्ध में बदल सकती है। ऐसी स्थिति में सभी देशों को इसका मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए।  सीडीएस रावत ने कर्टेन रेजर कार्यक्रम पैनेक्स-21 में कहा कि मै एक और मुद्दा उठाना चाहूंगा। वह यह है कि क्या यह एक नए प्रकार के युद्ध का स्वरूप कर इससे निपटना होगा ताकि ये वारयस और बीमारियों हमारे देश को प्रभावित न कर सकें। आपदा प्रबंधन अभ्यास के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में, भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी कोरोना के नए वैरिएंट के उभरने और संक्रमण के मामलों में उछाल आने के बारे में चेतावनी दी। इससे पता चलता है कि कोरोना का सकट अभी टला नहीं है।  बे ऑफ इनीसिएटिव फार मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनामिक ओआपरेशन (बिम्सटेक) संगठन में भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।  यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया