भारत को भारी क्षति, सेना का हेलिकाप्टर क्रैश : CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत...
भारत को भारी क्षति, सेना का हेलिकाप्टर क्रैश : CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर Mi-17 क्रैश हो गया है। हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई हैं। एक की हालत गंभीर है। हेलिकाप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। भारत सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
हेलीकॉप्टर हादसे के इकलौते ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जख्मा है। उन्हें वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
भारतीय सेना ने ट्वीट कर दुखद जानकारी दी है। ट्वीटर पर लिखा कि, गहरे अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है।
https://twitter.com/IAF_MCC/status/1468559355868028936
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनरल विपिन रावत के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पहुंचे। घर में उनकी छोटी बेटी थी। जनरल रावत की दो बेटी हैं। रक्षा मंत्री ने रावत के परिजनों का सांत्वना दी। सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे भी आवास पहुंच दुख जताया।
हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त
जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। हेलिकॉप्टर दोपहर 12:20 बजे तब क्रैश हुआ, जब वह लैंडिंग स्पॉट से महज 10 किलोमीटर दूर था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये 85% तक जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे नजर आ रहे हैं। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।
1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने
CDS जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।
सीडीएस का आखिरी बयान, जैविक युद्ध को लेकर चेताया था
बिम्सटेक देशों के कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि महामारी जैविक युद्ध में बदल सकती है। ऐसी स्थिति में सभी देशों को इसका मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
सीडीएस रावत ने कर्टेन रेजर कार्यक्रम पैनेक्स-21 में कहा कि मै एक और मुद्दा उठाना चाहूंगा। वह यह है कि क्या यह एक नए प्रकार के युद्ध का स्वरूप से निपटना होगा ताकि ये वारयस और बीमारियों हमारे देश को प्रभावित न कर सकें।
आपदा प्रबंधन अभ्यास के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में, भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी कोरोना के नए वैरिएंट के उभरने और संक्रमण के मामलों में उछाल आने के बारे में चेतावनी दी। इससे पता चलता है कि कोरोना का सकट अभी टला नहीं है।
बे ऑफ इनीसिएटिव फार मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनामिक ओआपरेशन (बिम्सटेक) संगठन में भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।
यह भी पढ़े-
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया