Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया। उन्होंन बताया आज भारी मन से सदन को दुखद खबर से अवगत कराना चाहता हूं। 8 दिसंबर को दोपहर में भारतीय वायुसेना का विमान जिसमें सीडीएस बिपिन रावत मौजूद थे, वह क्रैश हो गया। जनरल बिपिन रावत को वेलिंग्टन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज जाना था। एयरफोर्स के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से 11.48 पर उड़ान भरी. इसे वेलिंग्टन में 12:15 बजे लैंड करना था।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह लाइफ सपोर्ट पर

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हेलिकॉप्टर से करीब 12.08 बजे संपर्क खो दिया। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने जंगल में आग देखी। वे दौड़कर हेलिकॉप्टर के पास पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू टीम सभी को क्रैशसाइट से वेलिंग्टन सैन्य अस्पताल लेकर आई। अभी तक की ताजा जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई। इसमें सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनके सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर लिड्डर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और 9 अन्य सैन्य सुरक्षाबलों के जवान थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनका वेलिंग्टन में इलाज चल रहा है।

पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

राजनाथ सिंह ने कहा, इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और अन्य सभी लोगों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मैं सदन की ओर से सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सभी को श्रद्धांजलि देता हूं।  भारत को भारी क्षति, सेना का हेलिकाप्टर क्रैश : CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत…

लोगों ने जंगल में हेलिकॉप्टर को जलता देखा

कि सीडीएस वेलिंग्टन एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने 11.48 बजे सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इसे 12.15 मिनट पर वेलिंग्टन में लैंड करना था। लेकिन 12.08 बजे कॉन्ट्रैक्ट खो दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने जंगल में हेलिकॉप्टर को जलता देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में हादसे की जानकारी देते हुए सीडीएस और हादसे में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी लोगों के पार्थिव शरीर को वेलिंग्टन मिलिट्री हॉस्पिटल से मद्रास रेजिमेंट सेंटर लाया गया। इससे पहले उन्हें वेलिंग्टन एयरबेस पर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़े- बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… पुलिस आंदोलन : आरक्षक के परिजन मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने खदेड़ा, जानें मांग… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया