गुड़ और मूंगफली की चिक्की खाने से 26 बच्चे बीमार, प्रधानपाठक निलंबित, अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई...
गुड़ और मूंगफली की चिक्की खाने से 26 बच्चे बीमार, प्रधानपाठक को किया निलंबित, अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई...
दुर्ग। शासकीय प्राथमिक शाला के 26 बच्चे गुरुवार को चिक्की खाकर बीमार पड़ गए। बीमार बच्चों को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया हैं। इलाज के दौरान 20 बच्चों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 6 बच्चों की तबीयत अधिक खराब होने से उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।अधिकारियों ने चिक्की का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है। वहीं हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। 5 शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी गई है।
चिक्की लंच ब्रेक में बांटी
जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के कोलिहापुरी प्राथमिक विद्यालय में शासन की कुपोषण दूर करने की योजना के तहत बच्चो को चिक्की लंच ब्रेक में बांटी गयी थी। स्कूली बच्चो में आयरन की कमी व कुपोषण दूर करने के लिए शासन की योजना अनुसार सरकारी स्कूलों में गुड़ व मूंगफल्ली मिक्स कर बनाये गए चिक्की को हफ्ते में दो बार बच्चो को खाने के लिये बांटा जाता है। चिक्की की सप्लाई की जिम्मेदारी बीज निगम को हैं। जिसने सप्लाई के लिये रायपुर में प्लांट डाला हैं।
पेट दर्द होने की समस्या
सुबह 10 बजे के लगभग हुए लंच ब्रेक में दूसरी,तीसरी,व चौथी के बच्चों को चिक्की खाने के लिये बांटा गया था। जिसको खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों में पेट दर्द होने की समस्या शुरू हो गई। समस्या ज्यादा बच्चों में बढ़ने के बाद आनन फानन में दुर्ग जिला चिकित्सालय लाकर 26 बच्चों को भर्ती करवाया गया। जहां 20 बच्चों की हालत में सुधार आने पर उन्हें प्रारम्भिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तो वहीं 6 बच्चों की स्थिति खराब होने के चलते उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं।
घटना के बाद चिक्की सप्लाई करने वाले बीज निगम के अधिकारियों ने स्कूल का पहुंच कर चिक्की का सेम्पल लिया है और जांच केलिए भेजा हैं।
अध्यापकों की लापरवाही- डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने बताया कि प्राम्भिक तौर पर यह जानकारी पता लगी हैं कि स्कूल में चोरी की घटनाएं होने के कारण महीने भर मे बांटी जाने वाली चिक्की को आज एक ही दिन में बच्चों को बांट दी गई, जिससे यह घटना घटी है। इसमें अध्यापकों की लापरवाही सामने आई है, जिससे कारण प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के साथ ही स्कूल के 5 शिक्षकों की एक एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाएगी।
वहीं इस मामले में शिक्षकों का बयान सामने नहीं आया है। पालक चिक्की की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। अब जांच के के बाद इसका खुलासा होगा।
यह भी पढ़े-
Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया