विराट कोहली को जबरन वनडे की कप्तानी से हटाने पर बवाल, सौरंभ गांगुली ने दिया ये जवाब..
विराट कोहली को जबरन वनडे की कप्तानी से हटाने पर बवाल, सौरंभ गांगुली ने दिया ये जवाब..
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट कोहली को टीम इंडिया के वनडे कप्तान के पद से हटा दिया है। पद से हटाने एक दिन बाद BCCI) ने ट्वीट किया है। यह ट्वीट कप्तान विराट कोहली के वनडे आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया है। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरंभ गांगुली ने विराट से कप्तानी छीने जाने पर बयान दिया है।
रोहित शर्मा को उप कप्तानी
दरअसल, बीसीसीआई ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। इसी ऐलान के साथ विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाने की घोषणा भी की गई। विराट कोहली से वनडे कप्तानी छीनते हुए बीसीसीआई ने यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंप दी। इसी के साथ अजिंक्य रहाणे को टेस्ट की उप कप्तानी से हटाकर यह पदभार भी रोहित शर्मा को ही सौंप दिया गया।
बीसीसीआई ने सिर्फ एक ट्वीट किया
विराट कोहली को कप्तानी से हटाए जाने के लिए बीसीसीआई ने सिर्फ एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा था, ‘अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने रोहित शर्मा को वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीमों के कप्तान के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है।’
गांगुली, हेड कोच द्रविड़ आलोचना
बता दें कि विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद बीसीसीआई की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया था। इस वजह से सोशल मीडिया पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, हेड कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई की जमकर आलोचना हो रही थी।
धन्यवाद कप्तान विराट कोहली
अब विराट को कप्तानी से हटाने के एक दिन बाद बीसीसीआई ने एक ट्वीट के जरिये पूर्व कप्तान को धन्यवाद दिया है। विराट कोहली के कुछ आंकड़ें शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा है- ”एक नेता जिसने धैर्य, जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ टीम का नेतृत्व किया। धन्यवाद कप्तान विराट कोहली।”
दो प्रारूपों के लिए दो कप्तानों को रखना सही नहीं
इस फैसले के एक दिन बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गांगुली ने खुलासा किया कि कोहली ने खुद ही टी20 इंटरनेशनल कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। ऐसे में बोर्ड ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में दो प्रारूपों के लिए दो अलग-अलग कप्तानों को रखना सही नहीं समझा। गांगुली ने कहा, ”यह एक कॉल है, जिसे बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने एक साथ लिया।”
टी20 की कप्तानी न छोड़ने का अनुरोध किया था
गांगुली ने कहा, ”दरअसल, बीसीसीआई ने विराट से टी20 टीम के कप्तान का पद न छोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन जाहिर है, वह नहीं माने। और तब चयनकर्ताओं ने सफेद गेंद के दो प्रारूपों के लिए दो अलग-अलग कप्तानों को रखना सही नहीं समझा।”
विराट टेस्ट कप्तान के रूप में बने रहेंगे
बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के साथ कोहली के साथ बात की। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि विराट टेस्ट कप्तान के रूप में बने रहेंगे और रोहित सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तान के रूप में पदभार संभालेंगे।
यह भी पढ़े-
Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया