शहीदों को गमगीन विदाई : पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शहीद परिवारों ने दी श्रद्धांजलि

शहीदों को गमगीन विदाई : पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शहीद परिवारों ने दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली। तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह समेत 13 लोगों के पार्थिव शरीर पालम एयरपोर्ट लाए गए। इस दौरान शहीद परिवार के सदस्यों ने मजबूत इरादों का परिचय दिया। उनकी आंखें नम जरूर थीं, लेकिन गर्व इतना था कि वे आम लोगों की तरह रोए नहीं। उनके कंधे झुके हुए नहीं थे। आखिर ये फौजियों के परिवार जो थे। जवानों को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार, वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी भी पहुंचे। देखें पालम एयरपोर्ट की तस्वीरें... इस हादसे में सीडीएस रावत की पत्नी मधूलिका रावत का भी निधन हो गया। मधूलिका सेना में महिलाओं के हित से संबंधित एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष थीं। वायु सेना के अनुसार सीडीएस जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा करने के लिए और वहां छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करने जा रहे थे।  इस हादसे में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर की भी जान चली गई। सेना के तीनों अंगों में सैन्य सुधारों को लेकर सीडीएस रावत के रक्षा सहायक के रूप में सेवाएं दे रहे ब्रिगेडियर लिड्डर मेजर जनरल के पद पर प्रोन्नत किए जाने वाले थे। हरियाणा के पंचकुला से आने वाले ब्रिगेडियर लिड्डर को सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।  सेना के मुताबिक, अब तक केवल तीन पार्थिव अवशेषों की पहचान संभव हो पाई है (जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर)। इनके अवशेषों को संबंधित परिवारों को सौंपा जाएगा। बाकी अवशेषों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सकारात्मक पहचान औपचारिकताएं पूरी होने तक पार्थिव शरीर सेना बेस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा जाएगा।  देश के इतिहास के सबसे भयावह हादसों में एक इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इलाज के लिए बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। कैप्टन वरुण सिंह के पिता और कोयंबटूर के आधिकारिक सूत्रों ने उनकी हालत को लेकर कहा कि अब तक उनके तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। उनकी हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है।  इस हादसे में जान गंवाने वालों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मधूलिका रावत, लांस नायक विवेक किमार, नायक गुरुसेवक सिंह, लांस नायर बीएस तेजा, नायक जितेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर, हवलदार सतपाल राज, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वार्ड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ प्रताप दास व जेब्ल्यूओ प्रदीप ए शामिल हैं।   यह भी पढ़े- Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया