बदहाल शिक्षा : शराबी शिक्षक ने कहा- मैं महुआ का पीता हूं, पढ़ाई बर्बाद न हो, इसलिए अपने पैसे पर शिक्षक रखा हूं...

बदहाल शिक्षा : शराबी शिक्षक ने कहा- मैं महुआ का पीता हूं, पढ़ाई बर्बाद न हो, इसलिए अपने पैसे पर शिक्षक रखा हूं... कोरबा। एक शराबी शिक्षक की करतूत सामने आई है, जिसमें वह खुलेआम बता रहा है कि वह महुआ शराब पीकर स्कूल पहुंचता है। मेरे स्कूल आने पर जब देरी हो जाता है, तो लड़की पढ़ाता है। जिसे वह खुद के पैसे पर किराये पर रखा हुआ है। ये पूरा मामला कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा का है। यहां ग्राम बरतराई के प्राइमरी स्कूल में यह दारूबाज शिक्षक पदस्थ है। जिसका नाम शशिकांत कंवर है। उसे अधिकारियों का जरा सा भी ख़ौफ़ नहीं है। शशिकांत एक ही बार में अपने बारे में सब कुछ बिना किसी भय के बता देता है। उसने बताया कि उसे अपने पिता के बदले नौकरी मिली, वह महुआ की दारू पीता है और उसने अपनी जगह स्कूल में अलग से टीचर रखा हुआ है, जिसे वह हर महीने पैसे भी देता है।

निलंबन की कार्रवाई

इस संबंध में पोड़ी-उपरोड़ा के बीईओ एलएस जोगी ने कहा कि शिक्षक के निलंबन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, और संभवतः आज ही निलंबन का आदेश पहुंच जाएगा। इससे पहले शिक्षक की हरकत सामने आने पर चेतावनी दी गई थी। हम निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

कई शिक्षक नशेड़ी

बीईओ एल एस जोगी का कहना है कि उनके विकासखंड में एक- दो और शिक्षक ऐसे ही नशेड़ी हैं। दूर-दराज के इलाकों में अक्सर ऐसे ही कई शिक्षक नशे में स्कूल पहुंचते हैं और अगर उनके ऊपर भी कार्रवाई कर दी जाये तो स्कूल में पढ़ाने वाला कोई शिक्षक ही नहीं रह जाएगा। आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश के दर्जनों ऐसे जिले हैं, जहां के वनांचल के स्कूलों की हालत ऐसे ही नशेड़ी शिक्षकों के चलते ख़राब है। इलाके में इनकी मॉनिटरिंग के लिए संकुल शिक्षक और फिर खंड शिक्षा अधिकारी भी होते हैं जिनका दबाव भी कोई काम नहीं आता। यही वजह है कि अक्सर ऐसे शराबी शिक्षक मीडिया में सुर्खियां बन जाते हैं। यह भी पढ़े- Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया