चार युवकों की मौत : कार और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, युवकों की दर्दनाक मौत...

चार युवकों की मौत : कार और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, युवकों की दर्दनाक मौत... कवर्धा। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों मृत​क कवर्धा जिले के बताए जा रहे है। पुलिस शव बरामद कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर रात की है। मध्यप्रदेश बॉर्डर मोतीनाला के पास भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर सभी युवक कवर्धा से मध्यप्रदेश के कन्हार गांव जा रहे थे। तभी बॉर्डर के पास ट्रक से आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं चार युवक की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े- Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया