भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय की गाड़ी का एक्सीडेंट, कार हुआ क्षतिग्रस्त रायपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय की गाड़ी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में नंदकुमार को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, नंदकुमार साय रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे किसी काम से अंबिकापुर के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान रायपुर रावणभाटा के पास एक ऑटो से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़कर पूछताछ की। इस हादसे में बीजेपी नेता पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं पुलिस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़े- पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया