आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, सरकार से की यह मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ नियमितीकरण की मांग को लेकर राजधानी के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में आंदोलनरत है। सहायिका संघ 10 दिसंबर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 18-20 वर्षों से संघर्षरत छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति के आंदोलन का समर्थन किया है। संघ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिए 50% महिलाओं के लिए आरक्षण की पक्षधर हैं।
उन्हीं के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के हित में उम्र बंधन व अन्य शर्तों को शिथिल किया जाए, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को महिला बाल विकास विभाग में रिक्त व विज्ञापित पदों पर नियुक्ति प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया से की है। सरकार के इस संबंध में निर्णय तक सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
यह भी पढ़े-यह भी पढ़े-
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया