नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के...

नगरी निकाय चुनाव में षड्यंत्र का आरोप, चार घर में 500 से ज्यादा मतदाता, एक घर में सभी धर्म के... रायपुर। नगरी निकाय चुनाव का संग्राम तेज हो गया है। सभी पार्टियां जीत हासिल करने के लिए दमखम लगा रही है। इसी बीच नगर निगम बिरगांव की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप भाजपा ने लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस पर षड्यंत्र कर मतदाता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी के साथ राज्य निर्वाचन अधिकारी से दस्तावेज के साथ शिकायत की है।

एक घर में सभी धर्म के लोग कर रहे निवास!

पूरा मामला बिरगांव नगर निगम के मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड का है। जहां चार घर में ही 500 से ज्यादा मतदाता दर्ज हैं। यही नहीं ऐसे कई घर हैं, जहां 50 से सुपर मतदाता हैं। मतदाता सूची के अनुसार इन घरों में सभी धर्मों के लोग एक साथ निवास कर रहे हैं।

बिरगांव चुनाव षड्यंत्र, राज्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर से की गई।

कांग्रेस और प्रशासन ने किया षडयंत्र- अजय चंद्राकर

अजय चंद्राकर ने कहा कि ये कोई आरोप नहीं है बल्कि इसका हमने प्रमाण दिए हैं। यह षडयंत्र पूरा कांग्रेस पार्टी और प्रशासन ने किया है। अभी तो हमने 1 वार्ड में देखा है, जहां 500 से ज्यादा मतदाता महज चार घर में ही निकल गए हैं। अभी तो पूरे 40 वार्ड के मतदाता सूची का अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद पता नहीं कितने फर्जी मतदाता निकलेंगे। उन्होंने कहा कि हमने शिकायत कर दी है अब देखते हैं कि प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। हमने तो नाम हटाए जाने की मांग की हैं नाम नहीं हटाए जाने पर चुनाव रद्द करने की मांग करेंगे। यह भी पढ़े- पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया