सहायक शिक्षक हड़ताल पर, सरकार को 2 दिन की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। फेडरेशन ने अपनी वेतन विसंगति दूर करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। आंदोलन में बैठे सहायक शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि 2 दिन में सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो प्रदेश भर्ती शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे।

सहायक शिक्षकों 25 से एक ही पद पर

सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश पदस्थ 1 लाख 9000 सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की हमारी मांग है। सहायक शिक्षक लगभग 25 साल से एक ही पद पर कार्यरत हैं। ना ही इन्हें क्रमोन्नति वेतनमान में मिला है। और ना ही उच्चतर वेतनमान। उन्होंने कहा कि व्याख्याता एवं शिक्षक के वेतनमान में समानुपातिक अंतर है, जबकि शिक्षक व और सहायक शिक्षक के वेतन में बहुत ज्यादा अंतर हैं।

शिक्षकों के साथ धोखा हुआ

अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि तृतीय वर्ग शिक्षकों के साथ धोखा हुआ है। शिक्षा मंत्री ने 12 मार्च को सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को स्वीकार करते हुए जल्द दूर करने की बात कही थी।

कमेटी बनाई लेकिन रिपोर्ट नहीं सौंपी

4 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति स्वीकार कर 90 दिन के लिए कमेटी बनाए थे, लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी कमेटी द्वारा रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी गई है और वेतन विसंगति को दूर करने में भी कोई पहल की गई है। यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक लाख से ज्यादा शिक्षक रायपुर में धरना पर बैठेंगे। साथ ही विधानसभा का भी घेराव करेंगे। यह भी पढ़े- पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं Bipin Rawat Death : सीडीएस बिपिन रावत 11:48 बजे भरी थी उड़ान, 12:08 बजे संपर्क टूटा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’… शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया