छत्तीसगढ़ में 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज की हुई पहचान, रायगढ़ में सबसे अधिक, जानिए जिलेवार स्थिति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। सबसे अधिक 19 रायगढ़ जिले से सामने आए है। वहीं संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, किसी भी जिले में 20 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं 18 जिलों में कोई संक्रमित नहीं पाये गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दुर्ग 5, राजनांदगांव 1, बालोद 3, बिलासपुर 4, रायगढ़ 19, चांपा 1, कोरिया 1, बस्तर 3, कांकेर 1, बलौदाबाजार 2 और अन्य राज्य से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
प्रदेश में 21 हजार 602 सैंपल की जांच की गई। यहां औसत पॉजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत है। वर्तमान में कुल सक्रिय मरीज 374 है।
यह भी पढ़े-
पीएम मोदी बोले- सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना बड़ी क्षति, लेकिन भारत की प्रगति रुकेगा नहीं
बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- ‘सरकार ने किया मुआवजा घोटाला, कई अधिकारी संलिप्त’…
शिक्षक भर्ती : परीक्षा परिणाम की अवधि 6 महीने बढ़ी, मंत्रालय से आदेश
छत्तीसगढ़ : बीजेपी प्रत्याशी ने दिया धोखा, टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- सबक सिखाया